महेंद्र सिंह धोनी के घर में नए मेहमान का हुआ आगमन, साक्षी धोनी ने वीडियो साझा कर दी जानकारी

महेंद्र सिंह धोनी के घर में नए मेहमान का हुआ आगमन, साक्षी धोनी ने वीडियो साझा कर दी जानकारी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और भारत के बेहतरीन फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वालों की कमी नहीं है यही वजह है की उनकी छोटी बड़ी हार बात को लेकर वो सुर्खियां बटोर लेते हैं. महेंद्र सिंह धोनी न केवल अपने खेल को लेकर बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं

और सुर्खियां बटोरते हैं. आज कल एमएस धोनी एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं. उनके सुर्खियां बटोरने की वजह उनकी धर्मपत्नी हैं. साक्षी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं, और आए दिन नए नए पोस्ट डालती रहती हैं.

उनके पोस्ट में अक्सर धोनी और उनकी बेटी जीवा को देखा जाता है. महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम से संन्यास लेने के बाद से अपनी फैमिली को खूब समय देना शुरू कर दिया है वहीं वो आए दिन कुछ न कुछ नया करते नजर आते हैं इस सब के चलते भी वो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. वहीं अब हाल में उनकी पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है जिसने महेंद्र सिंह धोनी को एक बार भी सुर्खियों में ला दिया है. चलिए जानते हैं वीडियो के बारे में.

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने शेयर किया वीडियो

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने हार में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है. इस वीडियो में उन्होंने अपने घर में आए एक ने मेहमान से सबको रूबरू कराया है. इस वीडियो में जिस मेहमान से सखी ने मिलाया है वो एक घोड़ा है जिसका नाम चेतक है.

आपको बता दें की महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी दोनो को ही जानवरों से बेहद प्यार है. वहीं दोनो को कई बार जानवरों के साथ देखा गया है. साक्षी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए अपनी खुशी व्यक्त की है. वहीं उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है और फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. साक्षी ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.

 

pinal

Leave a Reply

Your email address will not be published.