कीरोन पोलार्ड से पैसा और शोहरत कम नहीं उनकी पत्नी जेना पोलार्ड, चलाती है खुद का बिजनेस, कमाती है हर महीने करोड़ो….

मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी और वेस्टइंडीज के खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड ने आईपीएल से संन्यास की घोषणा कर दी है। हालांकि पोलार्ड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। रिटायरमेंट के बाद भी वह नीता अंबानी की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस से जुड़े रहेंगे। अगले आईपीएल में वह एक नए रोल में नजर आ सकते हैं।
कीरोन पोलार्ड ने 2010 से अब तक 189 आईपीएल मैच खेले हैं। पोलार्ड ने आईपीएल में कुल 3412 रन बनाए हैं। कीरोन पोलार्ड ने साल 2010 में जेना से लव मैरिज की थी। शादी से पहले दोनों 7 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे।
आपको बता दें कि किरोन और जेना के दो बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी। पोलार्ड का मैच देखने के लिए जेना अक्सर मैदान पर मौजूद रहती हैं। जेना पोलार्ड भी कीरोन से कम अमीर नहीं हैं। वह एक व्यवसायी हैं। जेना अपना खुद का स्पोर्ट्स एसेसरीज ब्रांड चलाती हैं। जेना का ब्रांड नाम केजे स्पोर्ट्स एक्सेसरीज है। इसमें कीरन और जेजेना हैं।