महेंद्र सिंह धोनी बन गए दूसरी बार पिता, जीवा बन गई छोटे से भाई की बड़ी बहन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने वाले खिलाड़ी महेंद सिंह धोनी सबसे मशहूर क्रिकेटर में से एक हैं। पीच पर बैटिंग से लेकर निजी जिंदगी की बातों को लेकर धोनी अक्सर चर्चा में रहते हैं। धोनी की लोकप्रियता किसी बॉलीवुड सितारे से कम नहीं है। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। धोनी ने इस देश को वर्ल्ड कप दिलाया और इसलिए क्रिकेट जगत में उनका एक अलग ओहदा है। धोनी के प्रोफेशनल करियर को लेकर फैंस जितनी दिलचस्पी दिखाते हैं उतना ही वो उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए बेताब रहते हैं।
धोनी ने साक्षी सिंह रावत से शादी की है और उनकी एक बेटी भी है जीवा। जीवा अपनी क्यूटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में छाईं रहती हैं। धोनी और साक्षी अक्सर जीवा के क्यूट वीडियो शेयर करते रहते हैं जिसे फैंस खूब पसंद करते हैं। हालांकि अब ऐसी खबर आ रही है कि जीवा बहुत जल्द बड़ी बहन बनने वाली हैं।
साक्षी की प्रेग्नेंसी की आ रहीं खबरें: दरअसल मीडिया में ऐसी खबरें चल रही हैं कि साक्षी दोबारा मां बनने वाली हैं और एक बार फिर धोनी को पिता बनने का सुख मिलने वाला है। हालांकि इस खबर की पुष्टि ना धोनी ने की है और ना ही साक्षी ने। वहीं ऐसी खबरें भी चर्चा में हैं कि धोनी दूसरी बार पिता बनने को लेकर काफी खुश हैं और अपने बच्चे का इंतजार कर रहे हैं।
बता दें कि हाल ही में धोनी ने लंदन में अपने परिवार संग 41वां जन्मदिन मनाया। उनके जन्मदिन की खास तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उनकी पत्नी साक्षी ने ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जहां धोनी स्लो मोशन में केक काटते नजर आ रहे थे। इससे पहले ये कपल एनिवर्सिरी सेलिब्रेट करने के लिए लंदन पहुंचा था जहां कुछ दिनों बाद धोनी का जन्मदिन भी मनाया गया।
वहीं बात करें साक्षी की तो वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। 19 नंवबर 1988 को गुवाहटी में जन्मीं साक्षी अपनी खूबसूरती को लेकर भी काफी चर्चा में बनी रहती है। काफी सालों पहले साक्षी के स्कूल की एक तस्वीर भी वायरल हुई थीं जिसमें उनके साथ अनुष्का शर्मा भी नजर आईं थीं। ऐसे में लोगों को पता चला था कि साक्षी और अनुष्का पहले से एक दूसरे को जानती थीं।
साक्षी से पहले इनसे रहा धोनी का अफेयर: धोनी जब क्रिकेट जगत में खूब नाम कमा रहे थे तो उनका नाम बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना दीपिका पादुकोण से भी जुड़ा था। बताया जाता है कि धोनी और दीपिका एक दूसरे को पसंद करते थे। हालांकि उनका ये रिश्ता लंबे समय तक टिका नहीं रहा। इसके बाद धोनी की जिंदगी में साक्षी आ गईं और उन्होंने साक्षी संग शादी कर ली।
साक्षी से शादी के बाद धोनी ने अपना पूरा ध्यान अपने करियर पर लगाया। वहीं साल 2015 में उनके घर नन्ही परी जीवा ने जन्म लिया। धोनी अपनी पत्नी और बेटी दोनों से बहुत प्यार करते हैं। उनकी अक्सर साथ में मस्ती करते हुए तस्वीरें और वीडियो सामने आ जाती हैं। अब फिलहाल इस परिवार में चौथा सदस्य शामिल होने वाला है या नहीं इस खबर की पुष्टि धोनी और साक्षी ही कर सकते हैं।