क्या इस मुस्लिम लड़के से शादी करने वाली है सोनाक्षी सिन्हा? आखिर कौन है ये लड़का?

क्या इस मुस्लिम लड़के से शादी करने वाली है सोनाक्षी सिन्हा? आखिर कौन है ये लड़का?

सोनाक्षी सिन्हा पिछले कुछ समय से जहीर इकबाल के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में, सोनाक्षी का जन्मदिन 2 जून को था, जहीर ने अभिनेत्री के साथ एक वीडियो साझा किया है जिसमें उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई हैं। जहीर ने पोस्ट पर ‘आई लव यू’ लिखते हुए सोनाक्षी के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। वहीं सोनाक्षी ने भी पोस्ट पर रिएक्ट कर रिश्ते की पुष्टि की है।

वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा फ्लाइट में नाश्ता करती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए जहीर ने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे सॉन्ग..मुझे न मारने के लिए शुक्रिया. आई लव यू… आने वाले वक्त में हम हंसते, खाते और खुशियां फैलाते रहें.’ ”

जहीर इकबाल के पोस्ट के बाद सोनाक्षी ने इस पर कमेंट किया है. एक्ट्रेस ने लिखा, ‘थैंक्यू… लव यू… अब मैं तुम्हें मारने आ रही हूं.’ जहीर के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक ढेर सारा प्यार बरसा रहे हैं. एक ने लिखा, ‘शादी कब है?’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘आप दोनों साथ में बहुत प्यारे लग रहे हैं.’ वरुण शर्मा, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और पत्रलेखा जैसे बॉलीवुड सेलेब्स ने भी पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है।

दोनों एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। जहीर और इकबाल को हाल ही में दिनेश विजान की बहन पूजा विजान की शादी में देखा गया था। कुछ समय पहले सोनाक्षी ने अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च किया था, जिसके लिए एक्ट्रेस किए गए फोटोशूट में डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आईं। इसके बाद से ही फैंस दोनों की सगाई को लेकर कयास लगाने लगे थे।

pinal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *