कटरीना के बाद अब सोनाक्षी सिन्हा बनने वाली है दुल्हन, पिता के मना करने के बावजूद इस मुस्लिम लड़के से करेंगी शादी

कहते हैं ना प्यार स्पंज की तरह होता है जितना दबाओगे वो उतना ही खुल कर बाहर आएगा। दिल अक्सर बस एक ही नाम की माला फैरता है, और दुआ करता है कि काश पल भर को ही सही मगर उसकी झलक देखने को मिल जाये। प्यार सबको एक ही हाल पर ला कर छोड़ देता है,
फिर चाहे आम व्यक्ति हो या सेलिब्रिटी कोई भी इश्क से जीत नहीं पाता। बड़े पर्दों पर चाहे वे कितनी भी वे एक्टिंग कर लें मगर जब उनके चाहने वाला सामने आ जाता है तो तमाम एक्टिंग धरी की धरी रह जाती है और प्यार चेहरे पे लालिमा बिखेरता हुआ खुद ही सामने आ जाता है। बॉलीवुड हीरोइन सोनाक्षी सिन्हा भी इस सिचुएशन का सामना कर चुकी है।
आज हम आपको सोनाक्षी सिन्हा की एक ऐसी ही प्रेम कहानी के बारे में सुनाने वाले हैं। जिसने उस दौर में काफी सुर्खियां बटोरी, मीडिया में इस नाम का खूब हल्ला भी मचा था। जब भी बॉलीवुड की सोना को मीडिया ने उस हैंडसम अभिनेता के साथ देखा तो सोनाक्षी बिना कोई जवाब दिए बस मुस्कुरा कर चल दी। आज जब आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ेंगे तो आपको यह कहानी पूरी समझ आ गयी थी कि कैसी यह प्रेम कहानी थी और कैसे इस प्रेम कहानी का अंत हुआ।
यह कहानी शुरू उस दौर में हुई जब राउडी राठौड़ और दबंग करके सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी दमदार उपस्थिति फिल्मी पर्दे पर कर दी थी। उस दौरान सोनाक्षी सिन्हा की मुलाकात सोहेल खान के साले साहब यानी सीमा सचदेवा के भाई बंटी सचदेवा से हो गयी है। देखते ही देखते दोनों की दोस्ती और रंग लाने लगी, गाहे बगाहे दोनों अक्सर साथ देखे जाने लगे।
धीरे धीरे यह दोस्ती उसी अंजाम ओर पहुंची जिस अंजाम पर अक्सर दोस्ती पहुंचा करती है, यानी दोनों में जल्द ही मोहब्बत हो गई। दरअसल बंटी सचदेवा वो शख्स है जिन्होंने अपने हुनर के दम पर इंडस्ट्री में अपना एक मुकाम हासिल किया था, यही बात सोनाक्षी सिन्हा को उनके और नजदीक ला रही थी।
कहा जाता है कि दोनों ही रिश्ते को ले कर काफी गंभीर थे और इसे शादी की खूबसूरत शक्ल भी देने वाले थे। हालांकि कहते है ना जीवन की धारा में काफी उतार चढ़ाव होते हैं, इसका असर इस रिश्ते पर भी देखने को मिला। मीडिया में आई खबर के अनुसार बंटी में सोनाक्षी अपने फ्यूचर तो देखती थी मगर वे इतनी जल्दी शादी के बंधन में बंधना नहीं चाहती थी।
दरअसल वो समय बॉलीवुड में उनका शुरुआती दौर था और उन्हें उस समय वे जबरदस्त कामयाबी भी हासिल कर रही थी। वे नहीं चाहती थी कि किसी भी वजह से उनका यह बढ़ता करियर बर्बाद हो जाये। बंटी के सामने सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी यह दुविधा खुल कर बता दी। कहा जाता है कि बंटी की बहन सीमा और सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा इस रिश्ते के बारे में जानते थे। और उन्हें इस रिश्ते से किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं थी। हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इसी वजह से उन्होंने बंटी सचदेवा को टाटा कर दिया।