20 साल की लड़की दिखा कर 50 साल की औरत से जबरन विवाह, दूल्हे के उड़ गए होश

20 साल की लड़की दिखा कर 50 साल की औरत से जबरन विवाह, दूल्हे के उड़ गए होश

आज के जमाने में अगर आप शादी-वादी करने की सोच रहे हैं, तो इत्मीनान से, तसल्ली रखते हुए लड़की और लड़के के बारे में पूरी जानकारी ले ले। वैसे शादी करना हर लड़के-लड़की का सपना होता है

और सभी चाहते हैं कि उन्हें के बेहतरीन हमसफ़र मिले, लेकिन प्यार में कभी कभी अंधे हो जाना बहुत बड़ा धोखा दे सकता है। इसलिए शादी करने से पहले लड़के और लड़की को अच्छी तरह जान ले। उसके रूप, गुण और स्वभाव से भलीभांति परिचित हो ले। हम आपको ऐसे ही एक शादी के बारे में बताने जा रहे हैं।

लड़के ने जिस लड़की को किया था, मण्डप में उसकी अदला बदली कर दी गयी। शादी के बाद वह 2 बच्चे की मां निकली। यह कोई कहानी नहीं, बल्कि एक सच्ची घटना है। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में शादी के दौरान यह हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल लड़के वालों का आरोप है

कि जब शादी से पहले लड़का लड़की को दिखाया गया था तो इस दौरान एक 20 साल की लड़की को दिखाया गया था। लड़का लड़की दोनों ने एक दूसरे को पसंद किया था। फिर शादी की तारीख निकाली गई थी। लेकिन शादी के दिन जब मंदिर में दुल्हन आई तो दूल्हे के होश उड़ गए।

मंडप में वह लड़की थी ही नहीं जिसको उन्होंने देखा था, बल्कि उसके जगह एक अधेड़ उम्र की औरत थी, जो पहले से दो बच्चों की मां थी। उसे देखकर तुरंत शादी के लिए इंकार कर दिया गया और मामला थाने पहुंच गया। लड़के ने आरोप

लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है और कहा है कि वह अविवाहित है, पास के ही गांव काशका नगला के कुछ लोग उसके पास शादी का रिश्ता लेकर आए थे। 19 अगस्त को नीलकंठ मंदिर में उन्हें एक लड़की दिखाई गई थी। लड़की की उम्र लगभग 20 साल थी।

फिर शादी की बात शुरू हुई थी और तय तारीख को दोनों मंदिर में शादी करने पहुंचे थे। लड़के वालों ने यह भी आरोप लगाया कि लड़की वालों ने शादी ना करने के बाद ₹35000 खर्च के नाम पर उसूल भी कर लिये। जिस लड़की से जबरन शादी करवाना चाहते थे,

उसकी उम्र लगभग 50 साल थी, जबकि उन्हें 20 साल की लड़की दिखाई गई थी। शादी का मंडप के समय जब लड़के ने लड़की को देखा तब उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत शादी को मना किया। फिर बात गाली गलौज तक पहुंच गई और लड़की वालों ने जबरन शादी कराना चाहा। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

तो ऐसी घटनाओं को ध्यान में रखते हुए लड़का हो या लड़की, जब भी शादी विवाह जैसी बात हो तो इंसान को सतर्क रहना चाहिए क्योंकि इन दिनों कई ऐसी घटनाएं देखने को मिली है जिसमें शादी के नाम पर जालसाजी धोखाधड़ी और फ्रॉड देखने को मिले हैं।

pinal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *