घरवाली अपने पति के लिए ढूंढ रही 3 गर्लफ्रेंड, 32 हजार महीना सैलरी भी देगी, जानिए वजह

घरवाली अपने पति के लिए ढूंढ रही 3 गर्लफ्रेंड, 32 हजार महीना सैलरी भी देगी, जानिए वजह

पति-पत्नी का रिश्ता बहुत पवित्र होता है। पति-पत्नी के बीच जितना प्यार होता है, उतना ही इस रिश्ते में तकरार भी होती है। वैसे देखा जाए तो पति-पत्नी के रिश्ते में छोटे-मोटे झगड़े चलते रहते हैं। यह रिश्ता विश्वास और ईमानदारी पर टिका रहता है। दुनिया की हर महिला यही चाहती है कि उसका पति उसी से प्रेम करे। अगर पति-पत्नी के रिश्ते में तीसरा शख्स आ जाए तो इससे रिश्ते में दरार आ जाती है।

कोई भी पत्नी यह नहीं चाहेगी कि उसकी जिंदगी में सौतन की एंट्री हो। लेकिन जरा सोचिए क्या हो, जब एक पत्नी ही अपने पति की खुशी के लिए दूसरी महिलाओं को अपने रिलेशन में लाने की जिद कर बैठे। जी हां, एक महिला ने विज्ञापन देकर अपने पति के लिए तीन गर्लफ्रेंड ढूंढने का ऐलान किया है। एक तो मिल गई लेकिन दो और की तलाश जारी है। सोशल मीडिया पर अब इस महिला की कहानी सुर्खियों में है।

पति के लिए गर्लफ्रेंड ढूंढ रही पत्नी

Thaiger की रिपोर्ट के अनुसार, पत्थीमा नाम की एक महिला ने टिकटॉक पर वीडियो जारी कर बताया है कि उसे 3 महिलाओं की तलाश है, जो उसके पति व बच्चों की देखभाल कर सके। 44 वर्षीय पत्थीमा ने विज्ञापन जारी कर घोषणा की थी कि उन्हें ऐसी महिलाओं की तलाश है जो उनके पति को खुश रख सके और उसके काम में भी हाथ बंटा सके। इसके बदले गर्लफ्रेंड को 32 हजार प्रति महीना की सैलरी भी दी जाएगी।

कराना होगा HIV टेस्ट
पत्थीमा ने यह बताया कि जो महिलाएं अप्लाई कर रही हैं, उनका एचआईवी टेस्ट जरूर होगा। विज्ञापन के मुताबिक, महिलाओं की उम्र 30-35 साल के बीच होनी चाहिए और उनके पास हाई स्कूल या स्नातक की डिग्री हो। महिलाओं का रहना, खाना भी फ्री होगा। पत्थीमा का यह अजीबोगरीब जॉब ऑफर करने वाला वीडियो थाई सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया है।

मिल गई पति की पहली गर्लफ्रेंड

44 साल की पत्थीमा का कहना है कि वह पति के लिए तीन गर्लफ्रेंड को काम पर रखने के लिए बेहद गंभीर है। उन्होंने बताया कि वह डिप्रेशन से जूझ रही हैं। उन्हें रोजाना नींद की गोलियां लेनी पड़ती है और जल्दी सोना पड़ता है वह अपने पति की देखभाल एक सामान्य पत्नी की तरह नहीं कर सकती और पति को खुश नहीं रख पा रही है।

वीडियो में पत्थीमा कहती हैं कि उनके परिवार में अब पति के साथ “छोटी पत्नी” भी शामिल होगी। हम एक साथ एक ही घर में रहेंगे। साथ खाना खाएंगे और एक दूसरे की देखभाल करेंगे। पत्थीमा आगे बताती हैं कि मैं गारंटी देती हूं कि हमारे बीच कोई लड़ाई नहीं होगी। मैं अपने पति को यह चुनने की आजादी दूंगी कि वह किसके साथ सोना या रहना चाहते हैं।

सोशल मीडिया पर लोग कर रहे ऐसी बातें
आपको बता दें कि अब इस वीडियो पर लोग तरह तरह की बातें करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ऐसे हैं, जो इसे पत्थीमा का फेमस होने का स्टंट बता रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने इसे मनोरंजन के लिए बनाया वीडियो बताया है। लेकिन पत्थीमा इसे सीरियस मैटर बता रही हैं।

first247news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *